पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुई हिंसक घटना के बाद से ही राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है। भाजपा इस पूरे मामले को लेकर राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर हमलावर है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा और कहा कि, इस घटना पर पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट जो मीडिया ने प्रकाशित की हैं, वो बताती है कि इन महिलाओं और बच्चों को जलाने से पहले बरबरता पूर्वक मारा-पीटा गया था। बंगाल में बदले की ये जो राजनीति हो रही है, इसके कई पन्ने हैं। ममता बनर्जी जी के कार्यकर्ताओं ने आज तक भाजपा के करीब 200 कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतारा है।
LIVE: प्रेसवार्ता
— Sambit Patra (@sambitswaraj) March 24, 2022
https://t.co/1kBSTEsEwf
ममता सरकार पर गंभीर आरोप लगते हुए संबित बोले, विगत एक हफ्ते में 26 राजनीतिक हत्याएं बंगाल में हुई हैं। ममता बनर्जी को इन्हें रोकना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ..! बीरभूम में जहां निर्मम हत्याएं हुई हैं, वहां की महिलाएं कह रही थीं, कि घटना के बाद पुलिस नदारद थी। क्योंकि प्रशासन को निर्देश मिला था कि पुलिस को वहां पहुंचने नहीं देना है। एम्बुलेंस तक वहां नहीं पहुंचने दी गई।
संबित ने बताया कि, बंगाल के कुछ नेता निर्मम हत्याओं पर चादर ढकने की कोशिश कर रहे हैं, वो कह रहे हैं कि शार्ट शर्किट हो गया है, सिलेंडर ब्लास्ट हो गया है। आज जब पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट सामने आई हैं उसमें साफ है कि महिलाओं और बच्चों को बर्बरतापूर्वक मारा-पीटा गया है। अब वो नेता कहां हैं ? बंगाल के बीरभूम में जो हत्याएं हुई हैं, उसने पूरे हिंदुस्तान को झकझोर दिया है। बंगाल में जिस तरह से 6 महिलाओं और 2 बच्चों को जिंदा जला दिया गया, ये पूरे हिंदुस्तान के लिए चिंता का विषय है। प्रधानमंत्री जी ने इस विषय को लेकर कल चिंता जाहिर की है। आज पूरा देश इस पर चिंतित है।