UPSC Result 2022 Toppers: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने हाल ही में सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. मध्यप्रदेश के कई कैंडिडेट का भी UPSC-2022 में सिलेक्शन हुआ है. इस बीच एक हैरान कर देने वाली ख़बर भी सामने आई है.

दरअसल, एक ही नाम की दो कैंडिडेट यह दावा कर रहीं हैं कि उनका सिलेक्शन UPSC में हुआ है. हालांकि, आगे की बात सुन आप भी दंग रह जायेंगे क्योंकि दोनों ही कैंडिडेट का न सिर्फ नाम बल्कि रोल नंबर भी बिल्कुल सेम हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर अब ये मामला काफी सुर्ख़ियों में हैं.

दोनों ही कैंडिडेट एमपी के अलग-अलग जिले से हैं. जी हां, ये पूरा मामला देवास की आयशा फातिमा और अलीराजपुर की आयशा मकरानी से जुड़ा हुआ है. उनका एडमिट कार्ड भी वायरल हैं.

तो वहीं ख़बरों के मुताबिक, अब इस कहानी का कन्फ्यूजन भी पूरी तरह से क्लियर हो गया हैं. क्योंकि एडमिट कार्ड के ज़रिये ये साफ़ पता चल रहा हैं कि देवास वाली आयशा के एडमिट कार्ड पर यूपीएससी का वाटर मार्क और फोटो के ठीक नीचे क्यूआर कोड लगा है. जबकि अलीराजपुर वाली आयशा का एडमिट कार्ड सादे कागज पर प्रिंट आउट किया गया हों यह प्रतीत होता है. साथ ही आयशा के एडमिट कार्ड में क्यूआर कोड कहीं दिखाई ही नहीं दे रहा है. एडमिट कार्ड में लिखी पर्सनालिटी टेस्ट की तारीख से भी यह साफ़ होता हैं कि एक एडमिट कार्ड गलत हैं.

अब मिल रहीं ताज़ा जानकरी के मुताबिक, यूपीएससी की तरफ से प्राप्त एक मेल के बाद आयशा मकरानी ने अपने साथ फ्रॉड होने की बात कहीं हैं. तो वहीं दूसरी तरफ देवास की आयशा अपने सिलेक्शन को लेकर पूरी तरह से कॉन्फिडेंट हैं. आयशा ने यूपीएससी में 184 वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार और शहर का नाम रोशन किया है.