आईपीएस संजय कुमार झा को प्रदेश का नया परिवहन आयुक्त बनाया गया है। वर्तमान परिवहन आयुक्त मुकेश जैन को विशेष पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया गया है। शनिवार को इस संदर्भ में आदेश जारी हुए।
संजय कुमार झा भारतीय पुलिस सेवा के 1989 बैच के अधिकारी हैं। संजय कुमार झा इससे पहले अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दूरसंचार का कार्यभार संभाल रहे थे। उन्हें अब परिवहन आयुक्त नियुक्त किया गया है।
अग्निबाण ब्रेकिंग
— RAVINDRA JAIN रवीन्द्र जैन (@RavindrJain) July 16, 2022
संजय झा बने परिवहन आयुक्त
मप्र में आईपीएस संजय कुमार झा को नया परिवहन आयुक्त बनाया गया है। वर्तमान परिवहन आयुक्त मुकेश जैन को विशेष पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया गया है। pic.twitter.com/kLqWdgtPfk
वहीं भारतीय पुलिस सेवा के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी मुकेश कुमार जैन जो वर्तमान परिवहन आयुक्त थे उन्हें पुलिस मुख्यालय में विशेष पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।