पात्राचॉल घोटाला मामले में हाईकोर्ट ने संजय राउत की जमानत याचिका पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। संजय राउत आज शाम को जेल से रिहा हुए।
पीएमएलए कोर्ट ने आज उन्हें जमानत दे दी हैं। संजय राउत की रिहाई की खबर से शिवसेना में जश्न का माहौल हैं।समर्थकों ने भी आतिशबाजी कर उनका स्वागत किया। शिवसेना के कई नेताओं ने कहा कि अब शेर बाहर आ रहा है, सावधान हो जाओ..! हाई कोर्ट ने संजय राउत की जेल से रिहाई पर रोक नहीं लगाई लेकिन ईडी की याचिका पर कल सुनवाई की तारीख तय की है।
संजय राउत को आज दोपहर पीएमएलए अदालत ने जमानत दे दी, जिसके बाद ईडी ने इसका विरोध किया और सत्र न्यायालय में गए। सत्र न्यायालय ने भी संजय राउत को जमानत दे दी। जिसके बाद केंद्रीय एजेंसी ने उच्च न्यायालय का रुख किया।
सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने बेल के खिलाफ याचिका पर गुरुवार को सुनवाई करने को कहा है लेकिन रिहाई आदेश पर रोक लगाने से भी इनकार कर दिया है। संजय राउत की रिहाई की खबर पर ठाकरे समूह जश्न मना रहा है।