साउथ अफ्रीका में खेली जा रही अंडर-19 मेंस ट्राई सीरीज में टीम इंडिया ने जीत के साथ आगाज किया है। टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को पहले वनडे मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया की जीत के हीरो 6 विकेट लेने वाले मध्यप्रदेश के युवा स्पिनर सौम्य पांडे रहे।
जोहान्सबर्ग के मैदान पर टॉस जीतकर भारत ने गेंदबाजी चुनी। भारतीय गेंदबाजों के आगे अफगानिस्तान पूरे 50 ओवर नहीं खेल सका और 48.2 ओवर में ही 197 रन पर ऑलआउट हो गया। जवाब में भारत ने 36.4 ओवर में ही टारगेट चेज कर लिया।
भारत की ओर से सौम्य पांडे ने 6 विकेट लिए, वहीं आदर्श शर्मा ने 112 रन की नाबाद पारी खेलकर मैच फिनिश किया। सौम्य पांडे को अंडर-19 एशिया कप में टीम इंडिया का उप कप्तान भी बनाया गया था।
अंडर-19 एशिया कप भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मैच में सौम्य पांडे लेफ्ट आर्म स्पिन बोलिंग करते हुए सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। आठ ओवर में उन्होंने मात्र 21 रन दिए। इनकी गेदबाजी का इकोनॉमी रेट भी 2.63 रहा था।