जब बात त्वचा की देखभाल की आती है तो घर में मौजूद प्रोडक्ट कि भी बात की जा सकती है।त्वचा की देखभाल के लिए लोग कई तरह के घरेलू नुस्खे आजमाते हैं। मार्केट में मिलने वाले उत्पाद त्वचा की देखभाल के लिए कभी-कभी हानिकारक हो सकते हैं। आमतौर पर चेहरे को साफ करने के लिए फेस वाश का इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन फेस वाश चेहरे से तेल, गंदगी और मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने का काम तो करता है, लेकिन कभी-कभी त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकता है । लेकिन हमारी किचन में हमेशा मिलने वाले बेसन का इस्तेमाल करना त्वचा के लिए फायदेमंद रहेगा। इससे चेहरा धोने से दाग-धब्बे, झुर्रियां और अतिरिक्त तेल, डेड स्किन सेल्स निकल जाते हैं। तो जानिए कैसे बेसन का इस्तेमाल करके त्वचा को चमकदार बनाया जा सकता है।

टैनिंग कम करने में है फायदेमंद
चेहरे से टैनिंग कम करने के लिए बेसन का इस्तेमाल किया जाता है। धूप के कारण खासतौर पर चेहरे पर दाग-धब्बे दिखने लगते हैं। इसे दूर करने में बेसन कारगर होता है, दही में मिलाकर चेहरे पर लगाने से लाभ होता है।

डेडे सेल्स को हटाने के लिए
त्वचा से मृत कोशिकाओं और गंदगी को हटाने के लिए चेहरे को एक्सफोलिएट या स्क्रब किया जाता है। दही में बेसन मिलाने से च्वचा पर एक अलग ही निखार आता है। इसके अलावा आप इस उपाय को हफ्ते में दो बार आजमा सकते हैं।

खुले रोम छिद्र बंद हो जाते हैं
चेहरे पर बड़े-बड़े दाग-धब्बों  और  खुले रोमछिद्रों को कम करने में मदद करता है। साथ ही इसमें फंसी गंदगी को भी दूर करता है। इसके लिए बेसन को सादे पानी में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। लगातार 2 मिनट तक हल्के हाथों से मलें और फिर चेहरा धो लें।

चेहरा दमकता है
बेसन चेहरे पर जमा अतिरिक्त तेल को हटा देता है। साथ ही चेहरे पर मौजूद फैट भी दूर हो जाता है। इसके इस्तेमाल से पिगमेंटेशन से भी छुटकारा मिल जाता है। इसके लिए आप 1 चम्मच बेसन लें और उसमें एक चुटकी हल्दी मिलाएं, फिर अपने चेहरे को अच्छे से धो लें।