कर्नाटक की राजधानी बंगलौर में कई स्कूलों को एक ई-मेल मिला। जिसमें स्कूलों को बम से उठाने की धमकी दी गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बम होने की सूचना मिलने के बाद बेंगलुरु के 6 स्कूलों में तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि अभी तक किसी भी स्कूल में बम नहीं मिला है।
#UPDATE | Karnataka: As of now, bomb threat mail has been received by schools. Local jurisdictional police searching/checking the spot. Bomb checking squad is also on spot. Mail has been received, and our personnel will check it: Kamal Pant, Commissioner of Police Bengaluru City pic.twitter.com/yMm6PfXEcp
— ANI (@ANI) April 8, 2022
बेंगलुरू के छह स्कूलों को ईमेल से बम की धमकी मिलने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने सभी छह स्कूलों के परिसर में पहुंचकर जांच शुरू कर दी। हालांकि अभी तक किसी भी स्कूल में बम नहीं मिला है।
जिन स्कूलों को बम की धमकी मिली उनके नाम -
1. महादेवपुर पीएस लिमिट गोपालन इंटरनेशनल स्कूल
2. वरथुर पीएस लिमिट दिल्ली पब्लिक स्कूल
3. मार्था हैली पीएस लिमिट्स न्यू एकेडमी स्कूल
4. सेंट विंसेंट पॉल स्कूल, हेनूर पीएस
5. इंडियन पब्लिक स्कूल, गोविंदपुरा
6. एबेनेज़र इंटरनेशनल स्कूल
इस संबंध में जानकारी देते हुए बेंगलुरू के पुलिस आयुक्त कमल पंत ने कहा कि शहर के स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिली है और पुलिस के कई टीमें मौके पर पहुचीं है. पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ते भी मौके पर भेजे गए थे।
कमल पंत ने आगे बताया कि, बेंगलुरू के बाहर के स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिली थी। हमारी स्थानीय पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने मीडिया से कहा कि बम निरोधक दस्ते अभी भी जांच कर रहे हैं। मीडिया द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या मौके पर कुछ मिला है, इसपर आयुक्त ने कहा, हमारी टीम मौके की जांच कर रही है। सूचना मिलने के बाद इसे मीडिया के साथ साझा किया जाएगा। साथ ही उस ई-मेल की भी जाचं शुरू हो गई हैं।