बंगाल विधानसभा में भाजपा और टीएमसी विधायक आपस में भिड़ गए। जिससे विधानसभा के अंदर लड़ाई का दृश्य बन गया। खबरों के मुताबिक, बंगाल विधानसभा में बीजेपी विधायक मनोज टिग्गा और टीएमसी विधायक असित मजूमदार के बीच हाथापाई हो गई। जानकारी के अनुसार, इस हाथापाई में असित मजूमदार घायल हो गए।

बीरभूम मुद्दे पर टीएमसी विधायक भिड़े :भाजपा विधायकों का आरोप

बता दें, बंगाल विधानसभा के बजट सत्र का आज आखिरी दिन है। कथित हाथापाई के बाद भाजपा विधायक विधानसभा से बहिर्गमन कर गए। भाजपा विधायकों ने आरोप लगाया है कि वे बीरभूम पर चर्चा करना चाहते थे लेकिन इस मुद्दे के सामने आने के बाद टीएमसी विधायक हिंसा करने लगे।

सोमवार सुबह विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद भाजपा विधायकों ने सत्तारूढ़ दल पर विधानसभा सत्र की अनदेखी करने का आरोप लगाया। बीरभूम हिंसा को लेकर सदन के पटल पर टीएमसी और भाजपा विधायकों के बीच झड़प के बाद सुवेंदु अधिकारी सहित 5 भाजपा विधायकों को अगली सूचना तक विधानसभा से निलंबित कर दिया गया। 

ये नेता हुए सस्पेंड :

  1. शुभेंदु अधिकारी
  2. मनोज टिग्गा
  3. शंकर घोष
  4. दीपक बरमन
  5. नरहरी महतो