जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने यहां एक ऑपरेशन में तीन पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया है। वहीं, ऑपरेशन के दौरान एक जवान शहीद हो गया। आतंकियों के पास से बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद होने की बात कही जा रही है। यह जानकारी जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दी है।

सीमा पार से आये हथियार-

वर्तमान में, आतंकवादी कथित तौर पर कश्मीर घाटी में अपनी आतंकी योजनाओं को अंजाम देने की कोशिश कर रहे हैं। घुसपैठ की लगातार कोशिशें हो रही हैं, जिन्हें नाकाम करने के लिए भारतीय सेना काम कर रही है। बताया जाता है कि मारे गए पाकिस्तानी आतंकी भी इसी तरह के प्रयास में थे। सीमा पार से भारी मात्रा में हथियार भेजे जा रहे हैं, पूर्व में भी आतंकवादी अमरनाथ यात्रा को बाधित करने की धमकी दे चुके हैं। इसलिए सुरक्षा बल लगातार सक्रिय हैं और ऐसी हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की खबरों के बाद उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा के बरार में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि छिपे हुए आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया और जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। जिसमें तीन पाकिस्तानी आतंकी ढेर हुए हैं।