कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की हत्या के बाद सुरक्षाबलों ने उनकी पत्नी मीनाक्षी से दो दिन में आतंकियों को मार गिराने का वादा किया था। सेना ने 24 घंटे के भीतर ही अपना वादा पूरा किया। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि बांदीपोरा में शुक्रवार शाम को 3 आतंकियों को मार गिराया गया। मारे गए दो आतंकी राहुल भट्ट की हत्या में शामिल थे। तीसरे आतंकी गुलजार अहमद की पहचान 11 मई को हुई थी। पता चला है कि बडगाम जिले के चादुरा तालुका में राजस्व अधिकारी के रूप में कार्यरत राहुल भट्ट की गुरुवार को आतंकियों ने तहसील कार्यालय में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी।

पाकिस्तान से दो आतंकियों ने की थी घुसपैठ-

कश्मीर के आईजी ने बताया कि हाल ही में दो पाकिस्तानी आतंकियों ने भारत में घुसपैठ की थी। आज बांदीपोरा में सुरक्षा बलों के साथ उन आतंकियों की झड़प हुई। 11 मई को आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान दोनों आतंकवादी भागकर सालिंदर वन क्षेत्र में छिप गए थे।

उपराज्यपाल ने पूरा किया अपना वादा-

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कुछ घंटे पहले ही ट्वीट कर कहा था कि उन्होंने राहुल भट्ट के रिश्तेदारों से मुलाकात की है। मैंने उनके परिवार को न्याय का आश्वासन दिया। उनसे कहा कि इस अपराध के लिए आतंकियों और उनके समर्थकों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

राहुल के ऑफिस में कुछ लोगों पर शक-

राहुल भट्ट की पत्नी मीनाक्षी ने आजतक को बताया कि उन्होंने 10 मिनट पहले ही अपने पति से बात की थी। मीनाक्षी ने कहा कि राहुल के कार्यालय में काम करने वाले कुछ लोगों पर आतंकवादियों के साथ मिलकर उनके पति की हत्या की साजिश रचने का संदेह है।

आतंकवादी गतिविधियों के बारे में चेतावनी-

मिली जानकारी के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों ने आतंकी हमले को लेकर सुरक्षाबलों को चेतावनी जारी की थी। उन्होंने चेतावनी दी कि बांदीपोरा इलाके में 10 मई को 3 अज्ञात आतंकवादियों की गतिविधियों को ट्रैक किया गया था। ये आतंकी लगातार अपना ठिकाना बदल रहे हैं। ये आतंकी सुरक्षाबलों और उनकी चौकी वाहनों को निशाना बना सकते है।

30 अप्रैल को आतंकियों को देखा गया था-

10 मई से पहले 30 अप्रैल को बांदीपोरा में भी तीन आतंकियों की लोकेशन ट्रैक की गई थी। इनमें से दो पाकिस्तानी आतंकवादी थे। दोनों पाकिस्तानी आतंकवादी उर्दू भाषी हैं। उनके साथ एक स्थानीय आतंकवादी भी था। एक तीसरा आतंकवादी, जिसे दो पाकिस्तानियों के साथ ट्रैक किया गया था, वह स्थानीय भाषा बोलता था।

यह भी पढ़े-