Security Lapse in Parliament: संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक के मामले में चार आरोपियों को पटियाला हाउस कोर्ट ने सात दिनों की रिमांड पर भेज दिया है. ये चार आरोपी नीलम आजाद, अमोल शिंदे, सागर शर्मा और मनोरंजन डी है.

हालांकि, दिल्ली पुलिस ने 15 दिन की रिमांड मांगते हुए कोर्ट से कहा था कि ये आतंकी गतिविधि जैसी घटना थी. इन चार में से लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से सदन के भीतर कूदने और केन के जरिए धुआं फैलाने वाले सागर शर्मा और मनोरंजन डी है.

वहीं, संसद के परिसर में नारेबाजी कर केन के माध्यम से धुआं फैलाने वाले नीलम आजाद और अमोल शिंदे हैं. ये सभी आरोपी अलग-अलग जगहों से हैं. पुलिस की गिरफ्त में इन चारों के अलावा इनका साथी विक्की भी आ गया है. साथ ही छटवे फरार आरोपी ललित झा की तलाश लगातार जारी है.