शरजील इमाम ने 2019 में CAA-NRC के विरोध के दौरान असम को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले संकरे भूभाग यानी चिकेन नेक क्षेत्र को अलग करने की बात कही थी। जिसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शरजील इमाम पर राजद्रोह और UAPA जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई थीं।
बता दें कि शरजील के खिलाफ 16 जनवरी 2020 को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में भाषण देने को लेकर पांच राज्यों में देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया था। इसमें दिल्ली के अलावा असम, उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर शामिल हैं। शरजील को बिहार से गिरफ्तार किया गया था।
गौरतलब है, कि शरजील इमाम बिहार का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस ने शरजील के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। जिसके अनुसार, उन्होंने अपने भाषणों के माध्यम से केंद्र सरकार के प्रति घृणा, अवमानना और आक्रोश पैदा किया, जिसने लोगों को उकसाया और फिर इसी वजह से दिसंबर 2019 में जामिया में हिंसक घटना हुई।
शारजील इमाम ने आईआईटी बॉम्बे से बी.टेक और एम.टेक किया है, जबकि शारजील ने 2013 में जेएनयू से मॉडर्न हिस्ट्री में पीजी की डिग्री हासिल की थी।