मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धमंडा गांव में रहने वाले पहले सीडीएस विपिन रावत के अंगरक्षक शहीद जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी की पत्नी सुनीता चंद्रवंशी को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा.
आज भारत के थल सेनाध्यक्ष व प्रथम रक्षा प्रमुख रहे,#GeneralBipinRawat जी की जयंती है।उनके साथ हेलिकॉप्टर हादसे में बलिदान हुए उनके PSO व पैरा कमांडो जितेंद्र कुमार वर्मा जी की पत्नी व उनकी माता व पिता जी को रु.1 करोड़ की सम्मान निधि का चेक भेंट करते हुए उनकी स्मृतियां ताजा हो गईं। pic.twitter.com/TOA8L6UzOJ
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 16, 2022
वीर सपूत जितेंद्र कुमार वर्मा जी के चरणों में प्रदेश की साढ़े 8 करोड़ जनता की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 16, 2022
प्रदेश के रत्न वीर जितेंद्र कुमार जी के पिता श्री शिवराज वर्मा जी,माता श्रीमती धापू बाई व पत्नी सुनीता वर्मा जी अकेले नहीं हैं। अब सम्पूर्ण मध्यप्रदेश उनका परिवार है। pic.twitter.com/CajLxQ45XM
इच्छावर विधायक पूर्व राजस्व मंत्री कर्ण सिंह वर्मा भी भोपाल कार्यालय में मौजूद रहे। बुधवार को इच्छावर विधायक पूर्व राजस्व मंत्री कर्ण सिंह वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहीद के परिवार के प्रति संवेदनशीलता की अनूठी मिसाल पेश की है. इच्छावर से विधायक पूर्व राजस्व मंत्री कर्ण सिंह वर्मा ने भी मुख्यमंत्री से शहीद जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी की पत्नी सुनीता चंद्रवंशी को सरकारी नौकरी देने की गुहार लगाई है.
उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश सरकार भारतीय सेना में सेवारत मध्य प्रदेश के एक जवान के परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता प्रदान करती है। विधायक वर्मा ने कहा, "हम बालिदान परिवार की आंशिक मदद के लिए आभारी हैं।"