मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े इस संकल्प से आप स्वस्थ और खुश रह सकते हैं.....
1. मानसिक दबाव से दूर रहें
हम कोई भी काम करने से पहले टेंशन कर लेते हैं। बिना तनाव के किया गया काम अच्छा होता है। छोटी-बड़ी गलतियों को नजरअंदाज करें और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें।
2. पर्याप्त नींद लें
नींद पूरी न होने से कई बीमारियां हो सकती हैं। अवसाद से ग्रस्त 65% से 90% लोग अनिद्रा से पीड़ित होते हैं। 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें।
3. खुद को समय दें
नए साल में एक ऐसी आदत अपनाएं जो मन को शांत और खुश रखे। डांसिंग, पेंटिंग, राइटिंग, रीडिंग, योगा सहित वो एक्टिविटी करें। प्रतिदिन 20 से 30 मिनट प्राकृतिक वातावरण में बिताएं।
4. डिजिटल गैजेट्स का कम इस्तेमाल
अच्छा मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए स्क्रीन टाइम कम करें। गैजेट्स के लगातार इस्तेमाल से आप चिड़चिड़े हो सकते हैं। यह आदत आपको परिवार से दूर कर देती है। स्क्रीन टाइम के बजाय दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं।
5. मानसिक स्वास्थ्य के प्रति रहें सावधान
शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना जरूरी है। इंटरनेट का उपयोग टाइमपास के लिए नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य में सुधार के लिए करें। आप ऑनलाइन कोर्स या थेरेपी भी ले सकते हैं।