उज्जैन. एमपी के उज्जैन के खेड़ावदा गांव में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा की लाश घर की दूसरी मंजिल पर अर्धनग्न हालत में बोरे में बंद मिली. लाश मिलने से सनसनी फैल गई। छात्रा शनिवार सुबह से ही लापता थी जिसकी परिजन ने काफी जगह तलाश की. जब छात्रा नहीं मिली तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस बच्ची को तलाश ही रही थी कि इसी बीच परिजन ने घर की दूसरी मंजिल पर शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। प्रथम दृष्टया रेप के बाद बच्ची की हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है। 

उज्जैन से करीब 70 किमी दूर खेड़ावदा गांव में यह वारदात हुई. एक 13 साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। बच्ची अपने नाना-नानी के घर पर रह रही थी और नौवीं क्लास की छात्रा थी। उसके माता-पिता रतलाम में रहते हैं। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे से बच्ची घर से गायब थी. परिजन ने उसकी हर जगह तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला जिसके बाद उन्होंने शाम 5 बजे के आसपास पुलिस में बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बच्ची को खोजना शुरु किया इसी बीच परिजन को घर की दूसरी मंजिल पर बच्ची की बोरे में बंद अर्धनग्न लाश मिली। परिवार के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु की।

घटना स्थल पर पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस घटना का सही पता चल पाएगा। बच्ची के गले पर गला घोंटने के निशान हैं और उसके आधे कपड़े भी उतरे हुए हैं। शुरुआती तफ्तीश में ये भी पता चला है कि रोजाना सुबह नाना-नानी के घर में बच्ची के अलावा करीब एक घंटे तक कोई नहीं रहता है. बच्ची अकेली रहती थी। नानी पूजा पाठ करने के लिए मंदिर चली जाती है और नाना चाय पीकर चौपाल में बैठने चले जाते हैं। आशंका है कि इसी दौरान किसी ने नाबालिग बच्ची की हत्या की।