डीजी जेल हेमंत लोहिया की हत्या के आरोपी नौकर को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डीजी जेल हेमंत लोहिया का शव जम्मू के उदयवाला में उनके दोस्त के घर से मिला। उनकी गला रेत कर हत्या की गई थी। इसके अलावा उसके शरीर पर चोट और जलने के निशान भी मिले थे।
एडीजीपी जम्मू ने बताया कि घटना का मुख्य आरोपी डीजीपी लोहिया का घरेलू नौकर यासिर अहमद रामबन का रहने वाला है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यासिर का व्यवहार काफी आक्रामक था। सूत्रों का ये भी कहना है, कि वो डिप्रेशन में भी था। मौके पर पुलिस को आरोपी की डायरी भी मिली है , जिसमें उसने बार-बार चेंशन और मौत का भी ज़िक्र किया है।
पुलिस के मुताबिक डीजीपी लोहिया की हत्या करने के बाद नौकर फरार हो गया थआ। उसने डीजीपी जेल लोहिया के शव को जलाने का भी प्रयास किया था। पुलिस ने इलाके में उसकी तलाश शुरू कर दी थी। एडीजीपी का कबहना है, कि कल रात से ही आरोपी की तलाशी का अभियान चलाया जा रहा था, इसके बाद पुलिस ने उसे कनाचक इलाके से गिरफ्तार किया गया है। आरोपू खेतों में छिपा था। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ भी शुरू कर दी है।