T-20 वर्ल्ड कप में अपने मस्ट विन मुकाबले में पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए रनों का लक्ष्य रखा है। ऑलराउंडर शादाब खान की तूफानी पारी ने पाकिस्तान को 43/4 से 185 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया।
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को चुना लेकिन यह फैसला उस समय गलत साबित लगने लगा जब टीम के कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान समेत टॉप आर्डर के चार बल्लेबाज केवल 43 के स्कोर तक पवेलियन लौट आए।
यहां से पारी को इफ्तख़ार अहमद और मोहम्मद नवाज ने संभाला और पांचवे विकेट के लिए 52 रन जोड़े। पाकिस्तान का पांचवा विकेट मोहम्मद नवाज के रूप में गिरा नवाज ने 28 रनों की उपयोगी पारी खेली। इसके बाद इफ्तख़ार के साथ पारी को शादाब खान ने बढाया और 82 रन जोड़े।
इफ्तख़ार 51 रन बनाकर आउट हुए। वहीं शादाब खान ने महज 22 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 52 रनों की आतिशी पारी खेली। शादाब की पारी की बदौलत पाक निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुक्सान पर 185 रनों तक पहुंचा।
दक्षिण अफ्रीका के लिए एनरिक नार्त्ज ने चार विकेट लिए वहीं लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा, वैन पर्नेल और तबरेज ष्षम्सी ने एक-एक विकेट हासिल किया।
पाकिस्तान का सुपर-12 मे यह चौथा मुकाबला है और अब तक दो हार के साथ वह दो अंकों पर ही है। अगर यह मैच जीतने में पाक नाकामयाब रहता है तो उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो जाएंगी।