Amit Shah Bhopal Visit Live Updates: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज भोपाल दौरे पर हैं। सुबह साढ़े दस बजे स्टेट हैंगर पर उनका विमान पहुंचा। स्टेट हैंगर पर मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा उनके कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा, उषा ठाकुर, विश्वास सारंग, बृजेंद्र प्रताप सिंह, कमल पटेल, सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर, वित्‍त मंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्री बिसाहू लाल सिंह ने शाह की आत्‍मीय अगवानी की।

 

वन समितियों के सम्मेलन में हुए शामिल : 

अमित शाह ने सबसे पहले केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी (सीएपीटी) में 48वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। उसके बाद जंबूरी मैदान में वन समितियों के सम्मेलन में हिस्सा लिया और तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस की राशि वितरित की। केंद्रीय गृह मंत्री ने 'वन समितियों का सम्मेलन' में हितग्राहियों को तेंदूपत्ता के लाभांश का वितरण किया। साथ ही मध्‍यप्रदेश के 26 जिलों में स्थित 827 वनग्रामों के राजस्‍व ग्राम में परिवर्तन की प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया।

शाह का मेगा रोड शो :

अमित शाह का शिवाजी नगर से भाजपा पार्टी मुख्‍यालय तक "मेगा रोड शो" निकला। रोड शो में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शाह का ज़ोरदार स्वागत किया। जानकारी के अनुसार, इसके बाद वह भाजपा मुख्‍यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक के बाद वापस दिल्‍ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

 
LIVE

LIVE : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी का भोपाल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अभूतपूर्व स्वागत। #AmitShahInMP

Posted by BJP Madhya Pradesh on Friday, April 22, 2022