मध्य प्रदेश के शहडोल से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया था। जहां आरोपी युवक ने लिफ्ट देने के बहाने 92 वर्षीय महिला से दुष्कर्म किया था।अब मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 92 साल की महिला के रेप के आरोपी भगवंता कोल गिरफ्तार कर लिया है।

हैरानी की बात ये है, कि आरोपी पूर्व में भी 40 हजार का इनामी रहा है।आपको बता दें कि जबलपुर से अकेले अपने रिश्तेदार के घर शहडोल जाने वाली 92 वर्षीय वृद्ध को लिफ्ट देने के बहाने जंगल में ले गया और महिला के साथ दुष्कर्म किया।

यह घटना शहडोल कोतवाली क्षेत्र के पंचगांव और बंधवा जुगवारी के बीच हुई। वृद्धा की शिकायत के आधार पर मामले की जांच भी शुरू कर दी गई थी। वहीं वृद्धा की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से मेडिकल रेफर कर दिया गया, जहां महिला का इलाज चल रहा है।

दरअसल, जबलपुर की 92 वर्षीय महिला शहडोल स्थित अपने रिश्तेदार के घर ट्रेन में सवार हुई, जहां स्टेशन पर उतरते समय वह घर जा रही थी। तभी एक अज्ञात व्यक्ति वृद्ध को लिफ्ट देने के बहाने जंगल में ले गया, उसके साथ दुष्कर्म किया और वृद्ध को वहीं छोड़कर भाग गया।

किसी तरह जंगल में भटकते हुए, वह एक पुरानी आबादी वाले इलाके में एक सड़क पर आई और लोगों को अपनी आपबीती सुनाई। लोगों ने इसकी जानकारी वृद्ध के रिश्तेदार को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी थी।