पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं पर अत्याचार के कथित आरोपी शेख शाहजहां को बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। संदेशखाली मामले में बशीरहाट अदालत ने शाहजहां शेख को गिरफ्तारी के बाद 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा दिया है। कोर्ट जाते हुए शेख शाहजहां का वीडियो भी वायरल है जिसमें वो हेकड़ी दिखाते हुए कोर्ट में प्रवेश करता नज़र आ रहा है। 

जनवरी में ED पर हमला करने के आरोपी शाहजहां शेख को पश्चिम बंगाल पुलिस ने गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया और बशीरहाट अदालत में पेश किया। कोर्ट ने शाहजहां शेख को 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। इस बीच पुलिस ने कोर्ट से 14 दिन की रिमांड की मांग की थी।

शाहजहां शेख के कोर्ट में प्रवेश के वीडियो को लेकर यह कहा जा रहा है कि एक अपराधी में इतनी अकड़ और इतनी हिम्मत कहाँ से आती है ? साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि अब शाहजहाँ शेख की काली करतूते खुलकर सामने आयेंगी !!

इधर पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने गुरुवार (29 फरवरी) को दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता शेख शाहजहां 'डील' के तहत 'ममता पुलिस की सुरक्षित हिरासत' में हैं। शेख शाहजहां को पश्चिम बंगाल पुलिस ने गुरुवार सुबह 'यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने' के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में उन्होंने आरोप लगाया कि जेल में रहने के दौरान शाहजहां को पांच सितारा सुविधाएं दी जाएंगी। भाजपा नेता ने कहा, "संदेशखाली अपराधी शेख शाहजहां कल रात 12 बजे से ममता पुलिस की सुरक्षित हिरासत में है। उसे बरमाजुर-द्वितीय ग्राम पंचायत क्षेत्र से ले जाया गया। 

प्रभावशाली बिचौलियों के माध्यम से, उसने ममता पुलिस के साथ सौदा किया। उन्होंने आगे कहा, "सलाखों के पीछे रहने के दौरान उन्हें पांच सितारा होटल सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्हें एक मोबाइल फोन भी दिया जाएगा जिसके जरिए वह तोलामूल पार्टी (तृणमूल पार्टी) का नेतृत्व कर सकेंगे।