T-20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया ने मेजबान ऑस्टेलिया को वार्मअप मुकाबले में हराकर शानदार शुरुआत की है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 186 रन बनाए। इस बड़े टारगेट को ऑस्ट्रेलिया ने लगभग हासिल कर लिया था लेकिन मोहमद शमी ने आख़िरी ओवर में तीन विकेट लेकर बाज़ी पलट दी। 

इससे पहले टीम इंडिया ने केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव के अर्धशतकों की मदद से सात विकेट खोकर 186 रनों का स्कोर बनाया। केएल राहुल ने 57 और सूर्यकुमार यादव ने 50 रनों की पारी खेली। कप्तान रोहित शर्मा 15 और विराट कोहली 19 रन ही बना सके। ऑस्टेलिया के लिए केन रिचर्डसन ने चार विकेट झटके। 

वहीं जवाबी पारी खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने तूफानी आगाज किया। मिचेल मार्श ने पॉवर प्ले में ही 64 रन जोड डाले। मिचेल मार्श 18 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद फिंच ने एक छोर थामे रखा और 79 राण बनाकर टीम को जीत के करीब ले गए। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए आखिरी ओवर में 11 रनों की दरकार थी और उसके चार विकेट शेष थे। 

यहाँ मोहमद शमी को गेंदबाज़ी के लिए बुलाया गया। मुकाबले में पहला ओवर डालने आये शमी ने इस ओवर में तीन विकेट झटक टीम इंडिया को जीत दिला दी। इस ओवर में एक रन आउट भी हुआ। इस तरह टीम इंडिया ने यह मुकाबला 6 रन से जीत लिया। भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया के लिए दो विकेट लिए।