भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को ऑस्ट्रेलिया में आगामी टी-20 विश्व कप के लिये चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह भारतीय टीम में शामिल किया। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने विज्ञप्ति में कहा, "अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने भारत की आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप टीम में जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद शमी को शामिल किया।
शमी ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं और ब्रिसबेन में अभ्यास मैचों से पहले टीम से जुड़ेंगे।
मोहम्मद सिराज और शार्दुल 'ठाकुर को 'बैकअप' खिलाड़ी चुना गया और वे जल्द ही आस्ट्रेलिया रवाना होंगे। टूर्नामेंट 16 अक्टूबर से 13 नवंबर तक खेला जायेगा। बुमराह पीठ की चोट के कारण अनिश्चित समय तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से बाहर हो गये हैं। शमी ने अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच संयुक्त अरब अमीरात में आईसीसी टी-20 विश्व कप के पिछले चरण के दौरान खेला था।
मोहम्मद शमी को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर छह टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में खेलना था लेकिन वह कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आये थे जिससे उन्हें पृथक बस में रहना पड़ा। वापसी में उन्हें अपनी फिटनेस साबित करनी पड़ी और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी ने उनकी आस्ट्रेलिया यात्रा को मंजूरी दी। शमी ने 17 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम 18 विकेट हैं।
बीसीसीआई के कार्यक्रम में एशिया कप के लिए पाकिस्तान दौरे का जिक्र
बीसीसीआई ने अपने सभी राज्य इकाई के प्रतिनिधियों के साथ पिछले एक साल के दौरान किए गए कार्यों के साथसाथ भविष्य की योजनाओं और राष्ट्रीय टीम के दौरों के कार्यक्रम को साझा किया है, जिसमें अगले साल पाकिस्तान में एशिया कप का जिक्र भी शामिल है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने 18 अक्टूबर को मुंबई में होने वाली वार्षिक आम बैठक (एजीएम) से पहले संकेत दिया कि टीम 15 साल के लंबे अंतराल के बाद पाकिस्तान का दौरा कर सकती है।
बीसीसीआई ने अपने सभी राज्य इकाई के प्रतिनिधियों के साथ पिछले एक साल के दौरान किए गए कार्यों के साथ-साथ भविष्य की योजनाओं और राष्ट्रीय टीम के दौरों के कार्यक्रम को साझा किया है, जिसमें अगले साल पाकिस्तान में एशिया कप का जिक्र भी शामिल है। इस रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टीम अगले । एक वर्ष के दौरान आईसीसी महिला टी20 विश्व कप (दक्षिण अफ्रीका), आईसीसी महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप (दक्षिण अफ्रीका), एशिया कप (पाकिस्तान) और आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में भाग लेगी। इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और श्रीलंका ने पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान का दौरा किया है।
ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि बीसीसीआई को टीम को पाकिस्तान की यात्रा करने की अनुमति देने के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी मिलती है या नहीं। बीसीसीआई के एक सीनियर सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, " जाहिर है जब समय आयेगा तो इस पर सरकार को । फैसला करना होगा। इसमें एक पहलू यह है कि सरकार वैश्विक और महाद्वीपिय टूर्नामेंटों में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से नहीं रोकती है। ऐसे में इस बात की संभावना है कि भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरा करे लेकिन इस मामले पूरी तरह से कुछ कहना काफी जल्दी होगी। इसे रिपोर्ट में शामिल कर बोर्ड ने हालांकि ऐसा ही संकेत दिया है।
"बीसीसीआई के सचिव जय शाह फिलहाल एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष है और इस मामले में उनके फैसले का काफी असर पड़ेगा। दोनों पड़ोसी देशों ने आखिरी बार 2012 में सीमित ओवरों की द्विपक्षीय श्रृंखला खेली थी जब पाकिस्तान ने तीन टी 20 अंतरराष्ट्रीय और इतने ही एकदिवसीय मैचों के लिए भारत की यात्रा की थी। भारत ने आखिरी बार 2008 में 50 ओवर के एशिया कप के लिए पाकिस्तान की यात्रा की थी। दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के कारण द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध ठप हो गए।