महाराष्ट्र में सियासी घमासान के बीच NCP अध्यक्ष शरद पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. पवार ने कहा, किसी को दोष देने का समय नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा में बहुमत से साथ फैसला लिया जाएगा.

शरद पवार ने आगे कहा कि सरकार को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा. शिंदे के बयान से साफ हो गया है कि इसके पीछे कौन है. उद्धव सरकार अच्छा काम कर रही है. इसकी कीमत बागी विधायकों को चुकानी पड़ेगी. मेरे पास सभी पार्टियों के आंकड़े हैं.

फ्लोर टेस्ट में बहुमत स्पष्ट होगा. पूरी तस्वीर तभी साफ होगी जब विधायक मुंबई आएंगे. उन्होंने आगे कहा कि अपने ढाई साल के कार्यकाल में उन्हें हिंदुत्व की याद नहीं आई. हम सरकार बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे.

इससे पहले डिप्टी सीएम अजीत पवार ने कहा था कि हम महाराष्ट्र सरकार को बचाने के लिए उनके साथ खड़े हैं. सरकार को बचाना तीनों पार्टियों की जिम्मेदारी है. एनसीपी पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं.

एनसीपी नेता ने आगे कहा कि एनसीपी के सभी सदस्य हमारे साथ हैं. हम विकास कार्यों में बाधा नहीं बनने देंगे. हम सरकार को बचाने की पूरी कोशिश करेंगे. मुझे नहीं पता कि संजय राउत ने ऐसा बयान दिया है, मैं इस बारे में उद्धव ठाकरे से बात करूंगा. हम अंत तक शिवसेना के साथ रहेंगे.

यह भी पढ़े: 

 

यह भी पढ़े: