कांग्रेस नेता शशि थरूर सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो को लेकर इन दिनों काफ़ी चर्चा में हैं। वीडियो में वह लोकसभा में एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले से बात करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं, जिस पर थरूर ने प्रतिक्रिया दी है। शशि थरूर ने ट्वीट में बताया कि वह और सुप्रिया सुले किस बारे में बात कर रहे थे।

सोशल मीडिया पर शशि थरूर जिस वीडियो की चर्चा कर रहे हैं, उसमें वह और सुप्रिया सुले लोकसभा में अपनी-अपनी सीट पर बैठकर बातें कर रहे हैं। वीडियो में सुप्रिया और थरूर काफ़ी पास से बात करते दिख रहे हैं जबकि नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला सदन में बोल रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोग इस पर फनी अंदाज में कमेंट करने लगे।

शशि थरूर ने दिया ये जवाब :

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद थरूर बोले, कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना..! छोड़ो बेकार की बातों में कहीं बीत ना जाए रैना..! कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना..! कुछ रीत जगत की ऐसी है, हर एक सुबह की शाम हुई तू कौन है, तेरा नाम है क्या, सीता भी यहाँ बदनाम हुई..! कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना..!

थरूर ने एक और ट्वीट में लिखा, 'लोकसभा में मेरे और सुप्रिया सुले के बीच संक्षिप्त बातचीत का आनंद लेने वालों को मैं बताना चाहता हूं कि वह मुझसे नीतिगत सवाल पूछ रही थी क्योंकि अगला नाम उन्हीं का था। सुप्रिया धीरे बोल रही थी क्योंकि उस समय फारूक साहब जवाब दे रहे थे। इसीलिए मैंने उनकी बात पास जाकर सुनने की कोशिश की।

आपको बता दे कि, कांग्रेस नेता सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी बहुत बड़ी है। अक्सर उनके ट्वीट चर्चा में बने रहते हैं। फिलहाल शशि थरूर के ट्वीट पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है। एक महिला यूजर्स ने लिखा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोग स्त्री और पुरुष के बीच एक विशुद्ध प्रोफेशनल संबंध को स्वीकारते ही नहीं। स्त्री पुरुष साथ काम करेंगे तो बात भी करेंगे। आपसी समझ और सहयोग भी होगा। परन्तु समाज महिलाओ को, उनके शरीर से आगे देखने- समझने को राजी नहीं है..! दुखद है यह स्तिथि।