भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीन एकदिवसीय श्रृंखला के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। रोहित शर्मा और केएल राहुल के अनुपस्थिति में इस बार टीम की कमान शिखर धवन को सौंपी गई है। जबकि उप कप्तान की भूमिका में श्रेयस अय्यर होंगे।

आपको बता दें कि वर्तमान में टी-20 विश्वकप से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 श्रृंखला के तहत तीन मुकाबले खेले जा रहे हैं। इन मुकाबलों में टी-20 विश्वकप में जाने वाली टीम खेल रही है। जबकि इसके बाद जो एकदिवसीय मुकाबला खेला जाएगा। उसमें टीम इंडिया पूरी तरीके से परिवर्तित रहने वाली है। अब तक की जानकारी के मुताबिक 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में शुरू हो रहे टी-20 विश्वकप के लिए भारतीय टीम 5 अक्टूबर को रवाना हो रही है। यही कारण है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में ज्यादातर युवाओं को टीम इंडिया में शामिल किया गया है जिसका नेतृत्व शिखर धवन करेंगे।

हालांकि, टी-20 विश्व कप के लिए स्टैंडबाई खिलाड़ी के रूप में चयनित श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई और दीपक चाहर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय मुकाबले में खेलते नजर आएंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय मुकाबले में रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, शाहबाज अहमद और मुकेश कुमार जैसे नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।

Image

यह रही टीम:

शिखर धवन (सी), श्रेयस अय्यर (वीसी), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (डब्ल्यूके), संजू सैमसन (डब्ल्यूके), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार अवेश खान, मो.सिराज, दीपक चाहर।