महाराष्ट्र सरकार के शिंदे कैबिनेट में 18 नए मंत्री शामिल हुए हैं। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राजभवन में सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई। उद्धव सरकार गिरने के बाद शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। तब से राज्य सरकार इन्हीं दोनों नेताओं को फॉलो कर रही थी। लेकिन अब लंबे समय बाद शिंदे कैबिनेट का विस्तार हुआ।
महाराष्ट्र में शिंदे मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण#Maharashtra #EknathShinde #DevendraFadnavis pic.twitter.com/Oaw13EeGWI
— AajTak (@aajtak) August 9, 2022
18 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ-
9 बीजेपी, 9 शिंदे गुट के मंत्रियों ने ली शपथ-
1. राधाकृष्ण विखे पाटिल, 2. सुधीर मुनगंटीवार, 3. चंद्रकांत पाटिल, 4. विजयकुमार गावित, 5. गिरीश महाजन, 6. गुलाबराव पाटिल, 7. दादा भूसे, 8. संजय राठौड, 9. सुरेश खाड़े, 10. संदीपन भुमरे, 11. उदय सामंत, 12. तानाजी सावंत, 13. रवींद्र चव्हाण, 14. अब्दुल सत्तार, 15. दीपक केसरकर, 16. अतुल सावे, 17. शंभूराज देसाई, 18. मंगल प्रभात लोढ़ा।
कैबिनेट विस्तार में हुई देरी-
एकनाथ शिंदे ने शिवसेना से नाता तोड़कर, भाजपा के साथ सरकार बनाई, लेकिन सबसे पहले शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अलावा किसी ने शपथ नहीं ली थी। इसका मुख्य कारण यह था कि उद्धव ठाकरे गुट द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर एक याचिका के बाद कैबिनेट विस्तार को रोक दिया गया था। कोर्ट में मामला जल्द सुलझता नजर नहीं आ रहा है इसे देखते हुए कैबिनेट का विस्तार करने का फैसला किया गया।