महाराष्ट्र में अब कब और कैसे बनेगी नई सरकार? इस सवाल का जवाब अब सबके सामने है। यह तय हो गया है कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे। अब शिंदे की ताजपोशी की तैयारी शुरू हो गई हैं।

 

महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में एकनाथ शिंदे शपथ ग्रहण कर रहे हैं। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी शिंदे को पद की शपथ दिला रहें है। साथ ही देवेंद्र फडणवीस ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

 फडणवीस बनें उप-मुख्यमंत्री-

 

एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसका ऐलान पहले ही कर दिया था। उन्होंने कहा कि वे सिर्फ़ एकनाथ शिंदे को बहार से मार्गदर्शन देंगे, लेकिन अचानक से उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह से उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि फडणवीस मुख्यमंत्री बनेंगे, लेकिन अब शिंदे की ताजपोशी हो रही है। शायद इसीलिए नाराज नज़र आ रहें थे देवेंद्र फडणवीस..!

इन सबके बीच फडणवीस ने बड़ा ख़ुलासा किया है। उन्होंने अमित शाह के एक ट्विट का जवाब देते हुए लिखा, प्रामाणिक कार्यकर्ता के नाते पार्टी के आदेश का मैं पालन करता हूँ। जिस पार्टी ने मुझे सर्वोच्च पद तक पहुँचाया, उसका आदेश मेरे लिए सर्वोपरि है। याने पार्टी के आदेश पर ऐन मौके पर फडणवीस ने उप-मुख्यमंत्री बनने का फ़ैसला लिया।