मुंबई. शिवसेना सांसद संजय राउत पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है. ईडी उनके घर सुबह से मौजूद हैं। उनके दो करीबियों के घर पर भी कार्रवाई कर रहे हैं। उनके परिवार से भी पूछताछ की रही है। 1034 करोड़ के पात्रा चॉल जमीन घोटाला मामले में संजय राउत से ईडी पूछताछ कर रही है। दफ्तर पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई है। संभावना है कि राउत को हिरासत में लेकर ईडी कार्यालय लाया जा सकता है।
इधर शिवसेना संसद ने कई ट्वीट किए. एक में उन्होंने लिखा- झूठी कार्रवाई झूठा सबूत, मैं शिवसेना नहीं छोड़ूंगा, मैं मर भी जाऊं तो समर्पण नहीं करूंगा। जय महाराष्ट्र। इस ट्वीट के बाद संजय राउत ने एक और ट्वीट में कहा- मेरा किसी घोटाले से कोई भी लेना देना नहीं है। मैं शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की शपथ लेकर यह बात कह रहा हूं। बालासाहेब ने हमें लड़ना सिखाया है और मैं शिवसेना के लिए लड़ना जारी रखूंगा।