मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार 14 मार्च को विधानसभा में कैबिनेट बैठक राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के गायन के साथ प्रारंभ हुई. बैठक शुरू होने से पहले कैबिनेट ने 2 मिनट का मौन रखकर उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव की दिवंगत माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की.

कैबिनेट संपन्न होने के बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बैठक में लिए गए अहम निर्णयों की जानकारी दी. जानिए, कैबिनेट की बैठक में किन अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है..!

 

1.शासकीय सेवकों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (राहत दर) में 1 जनवरी 2023 से वृद्धि करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई.

2. निवाड़ी जिले में पेंशनर्स कार्यालय खोलने और पदों की स्वीकृति के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई.

3. लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग की ग्वालियर, इंदौर और धार बस डिपो की जमीनों को 100 फीसदी राशि जमा करने पर देने का निर्णय लिया गया है.