मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के गायन के साथ प्रारंभ की गई। मंत्रालय में मंगलवार को शिवराज कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई और उनकों मंजूरी भी मिल गई। आज बैठक में किसानों और युवाओं के लिए कई बड़े फैसले लिए गए।

कैबिनेट बैठक में सबसे पहले प्रदेश में जारी भू-माफियाओं, गुंडों और अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई पर सीएम शिवराज बोले, मध्यप्रदेश में भू-माफियाओं, गुंडों, आदतन अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी है। अप्रैल 2020 से मार्च 2022 तक इनसे 15,397 एकड़ से अधिक भूमि मुक्त कराई गई है, जिसका मूल्य लगभग 11,941 करोड़ रुपये है।

कैबिनेट की कुछ मुख्य बातें :

कैबिनेट बैठक के बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बैठक में लिए गए अहम निर्णयों की जानकारी दी। नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया की जिन निर्णयों को मंजूरी मिली है उनमें शामिल है..!

1. कैबिनेट ने पटवारी संवर्ग में 5,204 नवीन पद सृजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

2. कैबिनेट ने रिहंद सूक्ष्म सिंचाई परियोजना, त्यौंथर माइक्रो सिंचाई परियोजना एवं पांगरी मध्यम (होज) सिंचाई परियोजना को स्वीकृति दी है। इन परियोजनाओं के शुरु होने से प्रदेश के 175 ग्रामों के किसान लाभान्वित होंगे।

3. शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (ITI) में अतिथि प्रवक्ताओं के मानदेय पर कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट ने अतिथि प्रवक्ताओं के मानदेय को ₹10,000 से बढ़ाकर ₹14,000 किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

4. किसान हमारे अन्नदाता हैं और अर्थव्यवस्था का आधार भी है। प्रदेश के किसानों को उनकी फसल के उचित दाम सुनिश्चित करने के प्रयोजन से आज कैबिनेट में गेहूं के निर्यात पर presentation और इसकी अलग-अलग वैरायटी सहित अन्य संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।