भोपाल. कश्मीर के पंडितों के पलायन और अत्याचार पर बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में बीजेपी और कांग्रेस की सियासी जवानी जंग के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नौकरशाह नियाज खान कूद पड़े. आईएएस नियाज खान ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री का नाम लिए बिना ही कहा कि मुसलमान कीड़े नहीं, निर्माता उनके नरसंहार पर भी फिल्म बनाएं. उनका इशारा गोधरा कांड को लेकर था.

प्रदेश के आईएएस अधिकारी नियाज खान ने ट्वीट किया है कि अलग-अलग मौकों पर मुसलमानों के नरसंहार को दिखाने के लिए एक किताब लिखने की सोच रहा था, ताकि कश्मीर फाइल जैसी फिल्म कुछ निर्माता द्वारा बनाई जा सके. अल्पसंख्यकों के दर्द और पीड़ा को भारतीयों के सामने लाया जा सके. क्या किसी मुसलमान हिंदू आशिकी की नहीं होती बल्कि इंसान की होती है. इसलिए ऐसी घटनाओं को हिंदू-मुस्लिम की दृष्टि से नहीं देखना चाहिए बल्कि इंसानियत दिखाना चाहिए.


उन्होंने एक और ट्वीट में लिखा कि द कश्मीर फाइल से ब्राह्मणों का दर्द दिखाती है. पूरे सम्मान के साथ कश्मीर में सुरक्षित रहने की अनुमति दी जानी चाहिए. माता को कई राज्यों में बड़ी संख्या में मुसलमानों की हत्याओं को दिखाने के लिए एक फिल्म बनानी चाहिए. मुसलमान कीड़े नहीं बल्कि इंसान हैं और देश के नागरिक हैं.