भोपाल: मप्र की शिवराज काबीना की बैठक में आज नर्मदा एक्सप्रेस-वे प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई। अब इसे भारतमाला परियोजना में शामिल करने केंद्र को भेजा जाएगा। वहीं मप्र में स्टार्टअप नीति का अनुमोदन हुआ और व्यापमं का नाम भी बदल दिया गया। इस बार बैठक में सीएम शिवराज बैठक में वर्चुअली हिस्सा लिया।
मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के गायन के साथ प्रारंभ हुई। मुख्यमंत्री श्री चौहान बैठक में निवास से वर्चुअली शामिल हुए। pic.twitter.com/P5X22yi3hy
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) February 18, 2022
जबकि पिछली कैबिनेट बैठक में ही सीएम शिवराज ने ही सभी मंत्रियों को एक्चुअल मीटिंग के निर्देश दिए थे, लेकिन इस बार वे खुद कोरोना से पीड़ित हो गए हैं, इसलिए वर्चुअली मीटिंग ली|
कैबिनेट ने मप्र को आर्थिक गतिविधियों में तेजी लाने के लिए नर्मदा एक्सप्रेस-वे को फीडर रूट्स के जरिए प्रदेश के भोपाल, इंदौर समेत सात जिलों को जोड़ने के प्रस्ताव पर विचार किया और इसे मंजूरी दे दी।
कैबिनेट ने 906 किलोमीटर लंबाई वाले इस मार्ग के बारे में विस्तार से चर्चा की। यह मार्ग मध्यप्रदेश के अमरकंटक से शुरू होकर गुजरात तक जाएगा। यह सड़क भारतमाला परियोजना के तहत एनएचएआई बनाएगी। नर्मदा एक्सप्रेस-वे अमरकंटक के कबीर चबूतरा से शुरू होगा, जो डिंडोरी, जबलपुर, औबेदुल्लागंज, बुधनी, नसरुल्लागंज, संदलपुर, करनावद, इंदौर, धार, सरदारपुर से झाबुआ जिले में गुजरात सीमा तक बनेगा।
इसके अलावा कैबिनेट ने व्यापमं का नाम बदलकर कर्मचारी चयन बोर्ड करने के प्रस्ताव को भी मंजूर दी। इससे पहले व्यावसायिक परीक्षा मंडल का नाम प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड किया गया था।
शिवराज कैबिनेट की बैठक..
सत्ता संगठन समन्वय पर संघ ने मांगी रिपोर्ट!
इधर भोपाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा पदाधिकारियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक भी हो रही है। इसमें संघ के राहुल विस्पुते और भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन प्रभारी मुरलीधर राव के बीच मप्र में सत्ता और संगठन के बीच समन्वय से लेकर अन्य मामलों पर चर्चा चल रही है।
सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी फोन पर चर्चा की जाएगी। उल्लेखनीय है कि भाजपा संगठन के स्तर पर आगामी विस चुनाव की तैयारी में अभी से जुट गई हैं और संघ इस पर लगातार नजर रखे हुए है।
ढाई लाख करोड़ के बजट पर मंत्री - विधायकों से मांगे जा रहे सुझाव..
आगामी वित्त वर्ष के करीब ढाई लाख करोड़ रुपये के बजट के प्रारूप पर विचार किया जा रहा है। हालांकि कैबिनेट में इस पर ज्यादा बात नहीं हुई। लेकिन मंत्रियों से इस पर सुझाव लेने की शुरुआत हो गई है। यह बजट आगामी आठ मार्च से शुरू हो रहे मप्र विधानसभा के सत्र में पेश किया जाना है।
शिवराज सरकार अगले वर्ष विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत इसमें अपनी 'प्राथमिकताओं वाले क्षेत्रों पर खास फोकस कर रही है। इसके लिए पहले भी सभी भाजपा विधायकों से सुझाव मांगे गए थे।
कुंडलपुर पहुंचे नाथ, नरोत्तम बोले- कांग्रेस में 'घर बैठाओ' मुहिम..
गृह मंत्री @drnarottammisra कैबिनेट बैठक में हुए अहम निर्णयों की जानकारी दे रहे हैं https://t.co/6arsQhJUHn
— Jansampark MP (@JansamparkMP) February 18, 2022
भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ आज कुंडलपुर पहुंचे है जहां वह विद्यासागर से मुलाकात करेंगे। वहीं गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे 'घर-घर चलो' अभियान को लेकर पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ पर तंज कसते हुए आज कहा कि वे' घर-घर चलो' नहीं, बल्कि' घर बैठाओ' अभियान चला रहे हैं।
कांग्रेस की प्रदेश इकाई की बैठक में कांग्रेस के आला नेताओं दिग्विजय सिंह, अरुण यादव और अजय सिंह का नहीं रहना इसको प्रमाणित भी करता है।