संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 131वीं जयंती पर जन्म स्थली अंबेडकर नगर महू में आयोजित कार्यक्रम से सीएम शिवराज बोले, बाबा साहेब ने सामाजिक न्याय, समरसता और समानता के लिए जो मार्ग दिखाया, उस पर हमें आगे बढ़ते रहना है और सभी को साथ लेकर देश और समाज का विकास करना है।
देखिये लाइव :
उन्होंने कहा, बाबा साहेब ने समाज के गरीब, कमजोर, वंचित, पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए ऐसे आदर्श प्रस्तुत किए, जिन पर चलकर देश के विकास में सभी वर्गों को सहभागी बनाया जा सकता है। हम बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने के लिए संकल्पबद्ध हैं। मुझे यह कहते हुए प्रसन्नता का अनुभव होता है कि पंचतीर्थ की संकल्पना में एक तीर्थ बाबा साहेब का जन्म स्थल है। मध्यप्रदेश में भी हम उनके बताए मार्ग पर चलकर सरकार चलाने का प्रयास करते हैं।
सीएम शिवराज बोले, बाबा साहब के जीवन में महत्वपूर्ण घटनाएं जिन स्थानों पर घटी, उन पंच तीर्थों का निर्माण भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने किया। "मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना" में बाबा साहेब के अनुयाइयों हेतु नव तीर्थ भी सभी शामिल किए जाएंगे।