विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मानसिक दिव्यांगजनों के स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह पहुचें। सीएम ने भोपाल के पीपुल्स मेडिकल कॉलेज में मानसिक दिव्यांगजनों के स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश को गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
सीएम शिवराज ने कहा कि, अपने लिए जिये तो क्या जिये, दूसरों के लिए जीने का सुख अद्भुत है। यदि भगवान कोई एक चीज नहीं देता है, तो दूसरी चीज भरपूर देता है। ये दिव्यांग नहीं हैं, दिव्य हैं। ये आनंद के साथ जियें और कोई कमी हो, तो मेडिकल सुविधाएं इन्हें देकर इनके जीवन को शासन और समाज मिलकर आसान बनायें।
शिवराज बोले, ईश्वर ने हर किसी में कोई न कोई विशेष गुण प्रदान किया है, लेकिन दिव्यांग होने पर उन्हें छोड़ा नहीं जा सकता। यह हम सभी का कर्तव्य है कि आवश्यक उपकरण, मेडिकल सुविधा आदि उपलब्ध कराकर दिव्यांगजनों को भी अपने साथ आगे बढ़ने का मौका दें। अभी 2023 के ओलंपिक के लिए दिव्यांग खिलाड़ियों की स्क्रीनिंग होगी। हम इन खिलाड़ियों की ट्रेनिंग और सुविधाओं में कोई कमी नहीं आने देंगे। आपके साथ हम खड़े हैं।