आज BJP ने 42 साल का सफर तय कर लिया है। इस अवसर पर पार्टी अपना 42वां स्थापना दिवस मना रही है। राजनीति में कभी कुछ सीटों में सिमट कर रह जाने वाली भाजपा आज पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार चला रहीं है और खुद को एक राष्ट्रीय पार्टी साबित करने में सफ़ल रही हैं। हर एक चुनाव के बाद पार्टी की बढ़ रही लोकप्रियता के बीच यह दिन और भी खास हो जाता है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस दिन को और ज्यादा खास बनाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किये है। प्रदेश पार्टी मुख्यालय भोपाल में भी स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किये गए।
आज @BJP4India के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर भोपाल जिले द्वारा आयोजित शोभा यात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री श्री @shivprakashbjp जी एवं मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj सम्मिलित हुए I #SthapnaDiwas pic.twitter.com/lTggYXrH0G
— BJP MadhyaPradesh (@BJP4MP) April 6, 2022
आज भाजपा के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश कार्यालय, भोपाल में राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिव प्रकाश एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी का झंडा फहराया। साथ ही पार्टी मुख्यालय में सीएम शिवराज ने और भोपाल ग्रामीण के बैरसिया मण्डल में वीडी शर्मा ने पीएम मोदी का उद्बोधन कार्यकर्ताओं के साथ सुना।
स्थापना दिवस के अवसर पर भोपाल जिले द्वारा आयोजित शोभा यात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री एवं सीएम शिवराज सिंह सम्मिलित हुए। स्थापना दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा बोले, भाजपा के कार्यकर्ता बूथों पर पहुंचकर गरीब कल्याण की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र को मज़बूत बनाने के पथ पर अग्रसर है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता नए भारत के निर्माण के लिए संकल्पबद्ध है।
सीएम शिवराज बोले, मुझे गर्व है कि मैं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूं। हम केवल राजनैतिक कार्यकर्ता नहीं हैं, हम देश निर्माण के लिए संकल्पित है। परम श्रद्धेय श्री अटल जी ने आह्वान किया था कि अंधेरा छटेगा सूरज निकलेगा कमल खिलेगा। उन्हीं के नेतृत्व में सन 1996 में वह भी दिन भी आया जब उन्होंने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उस दिन देश के लाखों कार्यकर्ताओं की आंखों में खुशी के आंसू थे। आज हम अपनी पार्टी की बात कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस अन्तर्विरोधों से जूझ रही है। न दिशा है,न गति है,न नेता है,न नीति है,न नेतृत्व है। कांग्रेस बिखर रही है, इसलिए उनकी अलग ढफली बज रही और अलग राग निकल रहे हैं।