हरिद्वार अर्थात् हरि तक पहुंचने का द्वार, हरि को पाने का द्वार। यहां आकर मन आनंदित हो जाता है, ह्रदय प्रसन्न हो जाता है। यह वीरों की धरती है, मैं इस पुण्य धरा को प्रणाम करता हूं। यहां का कंकर कंकर भी शंकर है: मुख्यमंत्री
शिवराज ने सभा में राहुल गाँधी कि मानसिक उम्र ६ साल बताई |
उत्तराखंड के हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj का @BJP4UK के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। #UttarakhandWithBJP #BJP4UK
उत्तराखंड के हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj का @BJP4UK के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।#UttarakhandWithBJP#BJP4UK pic.twitter.com/pEVfDbrK7J
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) February 10, 2022
कांग्रेस केकड़ों की पार्टी बन गई है, जो एक दूसरे की टांग पकड़कर खींच रहे हैं। कांग्रेसी आपस में ही लड़ रहे हैं, ये उत्तराखण्ड का विकास नहीं कर सकते हैं।
हमरे बलमा बेईमान हमें पटियाने आये हैं। राहुल गांधी और केजरीवाल देवभूमि में भ्रम फैला रहे हैं, झूठे वादे कर रहे हैं। ये दोनों लोग बताएं कि छत्तीसगढ़ और दिल्ली में इन्होंने अपना कितना वादा पूरा किया है?
कांग्रेस की सरकार थी और प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू थे। चीन ने भारत से युद्ध कर बड़े भूभाग पर कब्जा किया, जिसे अक्साई चीन कहते हैं। अब प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी हैं। किसी की हिम्मत नहीं कि भारत की तरफ आंख उठा कर देख ले।
कांग्रेस की सरकार थी और प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू थे। चीन ने भारत से युद्ध कर बड़े भूभाग पर कब्जा किया, जिसे अक्साई चीन कहते हैं। अब प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी हैं। किसी की हिम्मत नहीं कि भारत की तरफ आंख उठा कर देख ले। @BJP4UK#UttarakhandWithBJP#BJP4UK pic.twitter.com/D0uMTj6YkV
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) February 10, 2022
कांग्रेस की सरकार थी और प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू थे। चीन ने भारत से युद्ध कर बड़े भूभाग पर कब्जा किया, जिसे अक्साई चीन कहते हैं। अब प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी हैं। किसी की हिम्मत नहीं कि भारत की तरफ आंख उठा कर देख ले। @BJP4UK#UttarakhandWithBJP#BJP4UK pic.twitter.com/D0uMTj6YkV
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) February 10, 2022
कांग्रेस ने किया क्या है? अब वह चार धाम की बात करते हैं उत्तराखंड में। हरीश रावत जैसे कांग्रेस नेताओं के लिए तो चार धाम का मतलब है सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा।
राहुल गांधी को शर्म आनी चाहिए कि उत्तराखंड की भूमि पर मुस्लिम यूनिवर्सिटी खोलने की बात कर रहे हैं। राहुल गांधी हिंदू और हिंदुत्व की बात करते हैं। उन्हें पता ही नहीं कि हिंदू और हिंदुत्व क्या है?
राहुल गांधी को शर्म आनी चाहिए कि उत्तराखंड की भूमि पर मुस्लिम यूनिवर्सिटी खोलने की बात कर रहे हैं। राहुल गांधी हिंदू और हिंदुत्व की बात करते हैं। उन्हें पता ही नहीं कि हिंदू और हिंदुत्व क्या है? @BJP4UK#UttarakhandWithBJP#BJP4UK pic.twitter.com/aFEOY3jf9P
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) February 10, 2022
शिवराज सिंह ने कहा कि, उत्तराखंड का अभूतपूर्व विकास हो रहा है, एक तरफ विकास के काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है। दूसरी तरफ सीमाओं की सुरक्षा! यह कांग्रेस वाले बात करते हैं राहुल बाबा कह रहे हैं मोदी ने दो भारत बना दिए हैं, मोदी के राज में आज भारत एक है। दो भारत बनाए तो, कांग्रेस ने बनाए, आजादी के समय ये कांग्रेस और जवाहरलाल नेहरू भारत के विभाजन के लिए जवाबदार हैं। एक हिस्सा पाकिस्तान बना दिया, एक हिस्सा बांग्लादेश बना दिया, यह तुमने किया है। 1962 में चीन ने हमला किया तब भी पंडित जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री थे एक बड़ा हिस्सा भारत का जिस पर चीन ने कब्जा कर लिया यह काम भी कांग्रेस ने किया है। आज भारत का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आज किसी माई के लाल में दम नहीं है जो भारत की तरफ आंख उठा कर देख ले।
शिवराज ने कहा कांग्रेस ने क्या दिया है कोई बताए..? आज कांग्रेस बात कर रही है चार धाम, चार काम वाह रे! चार धाम वालों तुमने चार धामों के लिए कभी कुछ किया है। भारतीय जनता पार्टी के चार धाम हैं देश की करोड़ों करोड़ जनता के चार धाम है। बद्रीनाथ धाम, बाबा केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, हम वहां जा कर पूजा करते हैं, आशीर्वाद लेते हैं, और आगे बढ़ते हैं। लेकिन, हरीश रावत जैसों के धाम अलग हैं पहला धाम सोनिया गांधी, दूसरा धाम राहुल गांधी, तीसरा धाम, प्रियंका गांधी, चौथा धाम रॉबर्ट वाड्रा, जीजा जी धाम! यह इनके धाम है उन्होंने, चार धाम के लिए क्या किया है कोई बता दे।
पता चला अरविंद केजरीवाल भी आ रहे हैं यह राहुल, केजरीवाल ये "राहु" और "केतु" है। यह उत्तराखंड के विकास को ग्रहण लगा देंगे, उन्होंने तब कुछ नहीं किया। आज मैं कांग्रेस से एक ही बात पूछता हूं मुझे बता दो! हमारे मुख्यमंत्री हैं पुष्कर धामी तय हैं, भारतीय जनता पार्टी जीतेगी पुष्कर धामी मुख्यमंत्री बनेंगे।
तुम बता दो कांग्रेसियों तुम्हारा मुख्यमंत्री कौन है...? अगर उनके नेताओं के सभा में कह दो मुख्यमंत्री जी 25 उठकर नमस्कार करने लगते हैं एक हरीश रावत उनके अध्यक्ष प्रीतम सिंह! मुझे एक किस्सा याद आ रहा है, एक बार यह हुआ कि, कैकड़ों में प्रतियोगिता हो जाए, कौन बाहर निकलता है तो एक बर्तन में केकड़े डाल दिए, देखते हैं कौन सा कैंकडा निकला बाहर निकलता है बड़ी देर तक कोई बाहर ही नहीं निकला तो लोगों ने कहा खोल कर तो देखो क्या हुआ तो बर्तन का ढक्कन खोल कर देखा तो, कैंकडे एक दूसरे की टांग पकड़ का खीच रहे थे ये न चढ़ जाए!
कांग्रेस में यही हो रहा है एक दूसरे की टांग पकड़ कर खींच रहें है ये कैंकड उपर ना चला जाए, हरीश रावत पीतम सिंह कांग्रेस कैंकडा पार्टी बन गई है एक दूसरे की टांग पकड़ पकड़ कर खीच रहें है। ये कांग्रेस भला नहीं कर सकती, एक दूसरे को खींचो और गड्ढे में डालो। हम तो डूबे हैं सनम, तुम्हे भी ले डूबेंगे।