प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सीएम शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा कि विकासोन्मुखी नेतृत्व, प्रशासनिक कौशल और विनम्रता ने उन्हें अनगिनत लोगों का दुलारा बनाया है। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके जन्मदिन के अवसर पर भोपाल के एमवीएम कॉलेज ग्राउंड में कन्या पूजन किया. सफाईकर्मियों के पैर धोकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह सभी के लिए सम्मान की बात है। शिवराज ने कहा कि यह अकेले सम्मान की बात नहीं है। एक ऐसा वर्ग जो शहर को साफ-सुथरा रखने का काम करता है, पीएम नरेंद्र मोदी उसी तरह उनका सम्मान करते हैं. सीएमए ने कहा कि यह कोई धार्मिक कर्मकांड
नहीं था। इसके बाद उन्होंने सफाईकर्मियों को भोजन भी कराया साथ में खुद भी किया ।
जन्मदिन की शुरुआत सफाई कर्मियों के साथ स्वच्छता कार्य एवं संवाद से हुयी। #Bhopal
सफाई कर्मियों के साथ स्वच्छता कार्य एवं संवाद। #Bhopal https://t.co/LL0zkqVfmZ
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) March 5, 2022
सीएम शिवराज ने कहा, शुभ अवसर पर पौधा अवश्य लगाएं
सीएम शिवराज ने ट्वीट कर लिखा, मध्य प्रदेश की प्राणदायिनी मां नर्मदा की जयंती पर गत वर्ष मैंने प्रतिदिन एक पौधा लगाने का संकल्प लिया था और साथ ही लोगों से आह्वान किया था कि किसी भी शुभ अवसर पर पौधा अवश्य लगाएं। मैं अपने इस संकल्प के क्रम में प्रतिदिन पौधरोपण कर रहा हूं। आज मेरा जन्मदिन है, तो मैं परिवार संग पौधारोपण करूंगा। आपसे अनुरोध है कि शुभ अवसर पर पौधा अवश्य लगाएं। कोई भी शुभ अवसर तभी सार्थक होगा, जब हम प्रकृति से जुड़ेंगे। आइए, हम सब प्रण करें कि प्रत्येक शुभ अवसर पर पौधरोपण अवश्य करेंगे। इसमें अप्रतिम सुख भी है और सार्थकता भी।
जन्मदिन के अवसर पर @BJP4MP अध्यक्ष @vdsharmabjp जी तथा पार्टी पदाधिकारी गणों एवं स्वच्छता सेवकों के साथ स्मार्ट पार्क में पौधरोपण करने का आनंद मिला। जन्मदिन की सार्थकता पर्यावरण संरक्षण, लोक कल्याण और जन सेवा के लक्ष्य की प्राप्ति में ही निहित है। आप सभी का धन्यवाद।#OnePlantADay pic.twitter.com/LU7Fv6FO59
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 5, 2022
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट कर लिखा, मध्य प्रदेश की जनता के हित के लिए समर्पित, विकास पुरुष, जननायक यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके कुशल नेतृत्व में हमारा मध्य प्रदेश आत्मनिर्भर होने के साथ ही विकास पथ पर तेज़ गति से अग्रसर है। प्रदेश सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाओं से जनता का जीवन स्तर बेहतर हो रहा है। एक बीमारू और पिछड़े राज्य से उबरकर मध्य प्रदेश अब देश के अग्रणी और स्वर्णिम प्रदेश के रूप में पहचाना जा रहा है। बाबा महाकाल से कामना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन प्रदान करें।
माननीय श्री कमलनाथ जी, आपकी शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार! https://t.co/7y7xZA7jFs
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 5, 2022
गृहमंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने भी ट्वीट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा 'जनता ही जनार्दन' को ध्येय मानकर राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाने वाले प्रदेश के ऊर्जावान और जनप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके सक्षम नेतृत्व में तेजी से विकास के पथ पर बढ़ते हुए हमारा प्रदेश आत्मनिर्भर होने के लक्ष्य की दिशा में अग्रसर है। मां पीतांबरा से आपके उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
हर हर महादेव
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 5, 2022
भाई श्री कैलाश खेर जी, शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। प्रार्थना है कि महादेव जी की कृपा हम सभी पर बनी रहे। https://t.co/YTIeZI9V81