शिवराज बनेंगे ससुर, बड़े बेटे की शादी तय, जानिए कौन बनेगी कार्तिकेय की दुल्हनियां?


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय दूल्हा बनने जा रहे हैं, शिवराज सिंह चौहान ने 'X' पोस्ट कर दी जानकारी..!!

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय की सगाई बिजनेसमैन की बेटी अमानत बंसल से तय हो गई है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है।शिवराज सिंह चौहान ने 'X' पोस्ट कर जानकारी दी। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक पिता के तौर पर यह उनके लिए खुशी का मौका है।

शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि मेरे बड़े बेटे कार्तिकेय की सगाई अनुपम बंसल और रुचिता बंसल की बेटी अमानत बंसल से तय हो गई है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "कार्तिकेय और अमानत की सगाई 17 अक्टूबर को होगी। कृपया दोनों परिवारों को शुभकामनाएं दें और बच्चों को उनके भावी जीवन के लिए आशीर्वाद दें।" आपको बता दें कि शिवराज सिंह चौहान की होने वाली बहू अमानत बसंल देश के जाने-माने बिजनेसमैन की बेटी हैं। उन्होंने विदेश में पढ़ाई की है।

अमानत ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। अमानत के पिता अनुपम बसंल लिबर्टी शूज़ के कार्यकारी निदेशक हैं। माता रुचिता बसंल भारतीय महिला उद्यमियों के परिसंघ के हरियाणा चैप्टर की संस्थापक हैं। अमांत ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से मनोवैज्ञानिक अनुसंधान में एमएससी की डिग्री प्राप्त की है। खबरों के मुताबिक, शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल की सगाई भोपाल के मशहूर डॉक्टर इंद्रमल जैन के बेटे संदीप जैन की बेटी से हुई है।