भोपाल के निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।61 वर्षीय शिवशंकर पटेरिया ने सागर जिले के मंडी बामोरा में जहरीला पदार्थ खा लिया था। गंभीर हालत में उन्हें पहले बीना फिर सागर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबियत बिगड़ने पर उन्हें भोपाल शिफ्ट किया गया था। जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। जहर खाने से पहले पटैरिया ने सोशल मीडिया पर मैसेज डाला था, परिजनों को भी यह मैसेज उन्होंने भेजा था कि यह मेरी आखिरी रात होगी। इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई थी। कुछ देर बाद वे एक मंदिर के पीछे बगीचे में बेहोशी की हालत में पाए गए थे।वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष शिवशंकर पटैरिया पूर्व वित्त मंत्री राघव जी से जुड़े सीडी कांड के बाद चर्चा में आए थे। नवंबर 2020 में मंडी बामौरा में एक युवक पर गोली चलाने के आरोप पर उनके खिलाफ हत्या के प्रयास (307) का मामला दर्ज किया गया था। वह लंबे समय तक जेल में रहने के बाद जमानत पर थे।