पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने दूसरी बार शादी कर ली है। यह शादी ऐसे समय में हुई है जब सानिया मिर्जा से उनके अलग होने की खबरें सामने आ रही हैं। शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद को अपना जीवनसाथी चुना है और ये निकाह एक समारोह के दौरान हुआ।

पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक सना जावेद से शोएब ने शादी की, वह भी तलाकशुदा हैं। सना जावेद ने 2020 में उमैर जसवाल से शादी की थी, लेकिन जल्द ही यह बात सामने आ गई कि इस जोड़े के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बाद में दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक-दूसरे की तस्वीरें डिलीट कर दीं। बाद में खबर आई कि दोनों ने तलाक ले लिया है।

बुधवार को ही सानिया मिर्जा ने एक प्राइवेट पोस्ट शेयर किया था, जिससे उनके और शोएब मलिक के बीच तलाक की अफवाहें तेज हो गईं। सानिया ने लिखा, 'शादी मुश्किल है। तलाक कठिन है। अपना डिफिकल्ट चुनें। मोटापा कठिन है। फिट रहना कठिन है। कर्ज में डूबना कठिन है। आर्थिक रूप से अनुशासित रहना कठिन है। संचार कठिन है। संवाद न करना कठिन है। अपना कठिन चुनें। जिंदगी कभी आसान नहीं होगी. यह हमेशा कठिन रहेगा। लेकिन हम अपनी मेहनत चुन सकते हैं। सानिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया था जो भी चुनें वाइसली चुनें।

अटकलें तब और तेज हो गईं जब सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम से शोएब मलिक के साथ अपनी ज्यादातर हाल ही में ली गई तस्वीरें डिलीट कर दीं। 8 जनवरी को उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, ''जब कोई चीज आपके दिल की शांति को भंग कर दे तो उसे जाने दें।''