इंदौर में होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा लगा है। कप्तान पैट कमिंस पारिवारिक कारणों से तीसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। पैट कमिंस दूसरे टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलिया वापस लौट गए थे। 

ऑस्ट्रेलिया अभी चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 0-2 से पीछे है। अब कमिंस के न खेलने की स्थिति में उपकप्तान स्टीव स्मिथ के हाथों में टीम की कमान रहेगी। हालांकि अब तक दो टेस्ट में कमिंस और स्मिथ दोनों ही असफल साबित हुए हैं। 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच में इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडिमय में 1 मार्च से खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया की निगाहें इस टेस्ट में वापसी पर हैं लेकिन यह बेहद मुश्किल लग रहा है। टीम को  एक बाद एक कई झटके लग चुके हैं। वहीं तीसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क और स्टार ऑलराउंर कैमरून ग्रीन पूरी तरह फिट हो चुके हैं। दोनों ही खिलाड़ियों को इंदौर टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।