टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पीठ की चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी 3 मैचों की वन डे सीरीज़ से बाहर हो गए हैं। वह आगे के आंकलन और प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) जाएंगे। अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने श्रेयस अय्यर के स्थान पर  इंदौर के रजत पाटीदार को टीम में शामिल करने की घोषणा की है। इस बात की जानकारी BCCI के मानद सचिव जय शाह ने खुद BCCI  की ऑफीशियल बेवसाइट पर साझा की है।


न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की अपडेटेड वनडे टीम इस प्रकार से है। रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, इशान किशन (wk), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, KS भरत (wk), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रजत पाटीदार, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज़ अहमद, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मो. शमी, मो. सिराज, उमरान मलिक।