न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय मुकाबले में टीम इंडिया के ओपनर शुबमन गिल ने दोहरा शतक जड़ दिया। शुबमन ने लगातार तीन छक्के लगाकर दोहरा शतक पूरा किया। शुबमन ने 149 गेंदों पर 208 रनों की नायाब पारी खेली। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के सामने 350 रनों का लक्ष्य रखा है। 

वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले शुबमन अब टीम इंडिया के पांचवे बल्लेबाज बन गए। इससे पहले सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा और ईशान किशन यह कारनामा कर चुके हैं।   

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया के ओपनर शुबमन गिल ने शानदार शतक जड़ा। शुभमन गिल का यह लगातार दूसरा वनडे शतक है। शुबमन गिल ने 87 गेंद पर अपना तीसरा वनडे शतक पूरा किया। इसके साथ ही वे सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले भारतीय बन गए हैं। गिल ने विराट कोहली और शिखर धवन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

शानदार फॉर्म में चल रहे विराट केवल 8 रन ही बना सके। विराट कोहली ने पिछले 4 में से 3 वनडे में उन्होंने शतक जड़े हैं। विराट के अलावा ईशान किशन भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए और केवल पांच रन बनाकर पवेलियन लौट आये। सूर्य कुमार यादव 31 रन पर आउट हुए।

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। वे ब्लेयर टिकनर की गेंद पर आउट हुए। आउट होने से पहले रोहित ने 38 गेंद पर 34 रन बनाए। 

हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जा रहे इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया में हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर की वापसी हुई। वहीं सूर्यकुमार यादव और इशान किशन को भी मौका मिला है। 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत : रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड : फिन एलेन, ड्वेन कॉन्वे, हैनरी निकोलस, डेरिल मिचेल, टॉम लॉथम (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, हेनरी शिप्ले, लोकी फर्ग्युसन, ब्लेयर टेकनर।