टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर शुभमन गिल इन दिनों सुर्खियों में हैं। वह पिछले कई दिनों से रन बना रहे हैं और रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। लेकिन वैलेंटाइन डे के मौके पर शुभम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की, जिसने लंबे समय से सारा तेंदुलकर के साथ उनके नाम को जोड़े जाने की अफवाह को और बल मिल  दिया। 

शुभमन गिल ने लंदन के एक कैफे की फोटो शेयर की है, खास बात यह है कि कुछ समय पहले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने भी कुछ ऐसी ही फोटो शेयर की थी। ऐसे में फैंस कह रहे हैं कि दोनों एक दूजे के हो गए हैं।

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने 5 जुलाई 2021 को इस कैफे की एक फोटो शेयर की थी। अब जब शुभमन गिल की तस्वीर सामने आई है तो फैन्स भी पुरानी फोटो पर कमेंट कर रहे हैं। वहीं शुभमन गिल को लिख रहे हैं कि भाई चोरी पकड़ी गई है।

आपको बता दें कि 23 साल के शुभमन गिल की पर्सनल लाइफ लगातार सुर्खियों में रहती है। पहले उनका नाम सारा तेंदुलकर के साथ जोड़ा जा रहा है, फिर उन्हें बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के साथ देखा गया। अब एक बार फिर उन्होंने इस कैफे की तस्वीरें शेयर की हैं। हालांकि, दोनों ही मामलों में दोनों तरफ से कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है।

कुछ दिनों पहले जब शुभमन गिल भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्रिकेट मैच के दौरान फील्डिंग कर रहे थे, तो वहां के प्रशंसक शुभमन को सारा का नाम लेकर  ट्रोल कर रहे थे और हमारी भाभी जैसे नारे लगा रहे थे?  इसका वीडियो भी वायरल हुआ था।