Sidhi Road Accident: मध्यप्रदेश के सीधी जिले में शुक्रवार दोपहर एक बस अचानक पलट गई. दरअसल, रफ्तार तेज होने के कारण बस अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई. बता दें कि बस सीधी से डागा की तरफ जा रही थी.

इस बस हादसे में 14 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. बस के पलटते ही तुरंत आसपास के ग्रामीण दौड़ते हुए घटनास्थल पर पहुंचे और सभी यात्रियों को बाहर निकाला.

फ़िलहाल, 3 से 4 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं. यह हादसा सेमरिया के मध्यांचल ग्रामीण बैंक के पास हुआ है. घायलों को प्राइवेट और सरकारी एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरिया में ले जाया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.