दतिया. मध्यप्रदेश में लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. दतिया में सिंध नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है. यहां के मड़ीखेड़ा बांध से भी पानी रिलीज किया जा रहा है. इस संबंध में जिला प्रशासन ने अलर्ट भी जारी कर दिया है.
जानकारी के अनुसार मड़ीखेड़ा डेम से विद्युत उत्पादन हेतु पानी छोड़ा जा रहा है. यहां से रिलीज किया जा रहा पानी मोहिनी बांध में संग्रहित होगा जिससे मोहिनी बांध भर रहा है. अतः मोहिनी बांध से 10 तारीख को सिंध नदी में लगभग 100 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जाएगा. इससे पहले से ही उफना रही सिंध नदी के जलस्तर में और बढ़ोतरी होगी। जिला प्रशासन ने दतिया के सिंध नदी के किनारे वाले सभी आमजनों को नदी से दूर रहने की अपील की है.