भारत और वेस्टइंडीज के बीच शुक्रवार को खेले गए पहले वनडे में विकेटकीपर संजू सेमसन की शानदार कीपिंग देखने को मिली. मैच के अंतिम ओवर में मोहम्मद सिराज की एक गेंद लेग स्टंप को छोडती ही बहुत वाइड जा रही थी. जिसे विकेटकीपर संजू सेमसन द्वारा फुल लेंथ डाइव लगाकर रोका गया. उस दौरान वेस्टइंडीज को 2 गेंदों पर 8 रन चाहिए थे .

 

सोशल मीडिया पर हो रही है संजू सेमसन की तारीफ

आखिरी ओवर में चौंका रोककर संजू सेमसन जीत के नायक बन गए और सोशल मीडिया पर छा गए .लोग उनकी तारीफ में सोशल मीडिया पर ट्वीट और पोस्ट कर रहे है "एक  यूजर ने लिखा कि हां वह ज़रूर बल्ले से ज्यादा योगदान नहीं दे सके. लेकिन कल उन्होंने विकेट-कीपिंग में अपना शत-प्रतिशत योगदान दिया और भारत के लिए मैच को बचा लिया". वही एक अन्य यूजर ने लिखा कि "मैं ऋषभ पंत का प्रशंसक हूं लेकिन ऋषभ की तुलना संजू से करने के लिए यहाँ नहीं हूं, हमे ये स्वीकार करना चाहिए कि संजू सेमसन का फुल लेंथ डाइव लगाकर चौका रोकना एक मैच जिताने वाला पल था".

 भारत - वेस्टइंडीज वनडे  सीरीज 

टीम इंडिया तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने वेस्टइंडीज पहुंची है . जिसमे शुक्रवार को खेले गए पहले रोमांचक मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 3 रन से हरा दिया। भारत ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 308 रन बनाए. जवाब में वेस्टइंडीज  टीम 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 305 रन ही बना सकी .