दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को आम आदमी पार्टी के नेता और केजरीवाल सरकार में डिप्टी सीएम रहें मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 17 अप्रैल तक बढ़ा दी है.
दिल्ली शराब नीति मामले में जेल में बंद सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई हैं. आज सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. जहां अदालत ने सीबीआई की दलील पर उन्हें 17 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया.
कोर्ट ने इस बार कस्टडी क्यों बढ़ाई?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीआई ने कहा कि दिल्ली की नई शराब नीति घोटाला मामले में हमारी जांच अहम मोड़ पर है. इसलिए 14 दिनों की हिरासत और बढ़ाने की जरूरत है. सीबीआई की इस दलील के बाद कोर्ट ने सिसोदिया की न्यायिक बढ़ा दी.
26 फरवरी को हुई थी गिरफ्तारी-
दिल्ली की नई शराब नीति मामले में भ्रष्टाचार के आरोप में दिल्ली के डिप्टी सीएम रहें मनीष सिसोदिया फिलहाल जेल में बंद हैं. सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था.