हार्टअटैक के बाद कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक बनी हुई है। राजू श्रीवास्तव अभी भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर ही हैं, वहीं राजू श्रीवास्तव की सलामती की कामना के साथ उनकी बहन ने ICU में ही राखी बांधी। राजू श्रीवास्तव की हालत को लेकर एक अच्छा संकेत भी मिला है। हार्ट अटैक के 48 घंटे में पहली बार उनके पैर में हरकत हुई है।
दिल्ली के AIIMS में राजू श्रीवास्तव को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। एंजियोप्लास्टी के बाद भी उनका ब्रेन रिस्पांस नहीं कर रहा है। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक राजू श्रीवास्तव के हार्ट के एक बड़े हिस्से में 100 फीसदी ब्लॉकेज था।।
बुधवार को कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिम में वर्कआउट करते वक्त राजू श्रीवास्तव अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें दिल्ली एम्स लाया गया था। जहां डॉक्टर्स ने राजू को हार्ट अटैक की पुष्टि की थी।