टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में युवी बड़े-बड़े शॉट लगाते दिख रहे हैं। उनके रिवर्स स्वीप को देखकर पुराने दिनों की यादें ताजा हो गई, जब वह गेंदबाजों पर कहर बनकर टूट पड़ते थे। उनका ये रूप देखकर शिखर धवन और ब्रायन लारा भी हैरान हो गए।
धवन ने कमेंट कर लिखा क्लास तो स्थाई होता है। वहीं, लारा ने जानना चाहा कि आखिर प्लान क्या है किस लिए इतनी मेहनत हो रही है। वीडियो में युवी ने कहा- वॉरियर की वापसी हो गई है। वहीं, उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जो होने जा रहा है उसके लिए बहुत उत्साहित हूं।
' लेजेंड्स लीग क्रिकेट के दूसरे सीजन की शुरुआत सितंबर में होने जा रही है। इसमें दुनियाभर के संन्यास ले चुके क्रिकेटर हिस्सा लेते हैं। इस बार इसका आयोजन भारत में किया जा रहा है। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली इंडिया महाराजास की कप्तानी करेंगे जबकि पूर्व इंग्लिश कप्तान इयोन मोर्गन वर्ल्ड जायंट्स की कमान संभालेंगे। इसी टूर्नामेंट में युवराज के हिस्सा लेने की उम्मीदें चल रही हैं। टीम इंडिया के लिए युवराज 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 टी20 इंटरनेशनल में मैदान पर उतरे। युवराज साल 2007 और 2011 विश्व कप विजेता टीम के अहम सदस्य रहे हैं।
वनडे क्रिकेट में उन्होंने टीम इंडिया के लिए 8701 रन बनाए जबकि उनके नाम 111 विकेट भी दर्ज है। हेजल कीच और। युवराज सिंह साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों इस साल 25 जनवरी को माता-पिता बने हैं। युवराज ने एक पोस्ट के जरिए फस के साथ अपनी खुशी साझा की थी। उन्होंने खुद अपने बेटे के नाम का खुलासा किया था। वे खुद अपने बेटे के फोटोज पोस्ट करते रहते हैं।